मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे यादव परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं।
जानकारी के अनुसार, ग्यारसी बाई यादव की अल्प बीमारी के बाद निधन हुआ। उनके निधन से परिवार सहित सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अजय यादव और विजय यादव की माता तथा विनायक और सुमुख की दादी थीं। उनका नंदलाल यादव (अध्यक्ष प्रेस क्लब), नारायण यादव (अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुश्ती संघ) और कलावती यादव (सभापति नगर निगम) से भी पारिवारिक संबंध था।
ग्यारसी बाई यादव के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारिवारिक शोक के चलते भोपाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

More Stories
15 अगस्त पर MP में मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, उज्जैन में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल करेंगे ध्वजारोहण, भोपाल में CM
सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की भव्य सवारी, भगोरिया नृत्य ने मोहा मन
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप