पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 91.46% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 84.41% वोटिंग हुई। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी। पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।
बंगाल और तमिलनाडु में मतदान समाप्त, प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू
बंगाल और तमिलनाडु में मतदान समाप्त होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार का सूरज डूब चुका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंपर मतदान का कारण मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) का प्रतिरोध है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है।
आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।
EVM खराबी को लेकर कांग्रेस की नाराजगी
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद में बेरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक मतदान केंद्र पर ईवीएम खराबी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर चुनाव अधिकारी से बात करते हुए कहा कि बूथ नंबर 141 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है, जिससे धूप में खड़े मतदाताओं को बिना वोट डाले वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मशीन चार बार बदली जा चुकी है, लेकिन नई ईवीएम भी ठीक से काम नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या को हल करने की मांग की।

More Stories
रायसेन में दिखा शिवराज का अलग अंदाज, मंच से संचालक को रोका; बोले- जनता हमारे लिए भगवान है!
राज्यसभा चुनाव विवाद: दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने उठाए कानूनी कार्रवाई के सवाल!
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर कांग्रेस का चुनाव आयोग में विरोध, फैसले को बताया गैरकानूनी!