ग्वालियर: ग्वालियर में एक स्थानीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एक विदेशी युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर दी. कंटेंट क्रिएटर राधे गुर्जर ने रशियन युवती के साथ मज़ाक़ के नाम पर अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. हालांकि मामला पुलिस की जानकारी में आते ही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
ख़ुद को फैन बता कर वीडियो किया शूट
असल में ग्वालियर में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. इसी क्रम में आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचे एक विदेश पर्यटकों के दल में शामिल रशिया से घूमने आई एक युवती जब ग्वालियर किला देखने पहुची तो, वहाँ घूमने आया स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर राधे गुर्जर उससे बात करने लगा. बातों-बातों में उसने युवती का सोशल मीडिया फैन बताया और उसके साथ एक रील शूट करने को पूछा.
मजाकिया रील में अमर्यादित भाषा और अभद्र इशारे
रूसी युवती उसके झांसे में आ गयी और उसके साथ मजाकिया रील बनाने के लिए राजी हो गई. जिस पर युवक ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए रील शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी. रूसी युवती को हिंदी भाषा की समझ नहीं थी इसलिए उसने रील में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताने की जगह, वीडियो में ‘यस यस’ कहा.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती ही लोगों की नज़र में आ गया. हिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर राधे गुर्जर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. वहीं इसकी जानकारी पुलिस को भी लगी तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, क्योंकि उसकी हरकत से विदेशी पर्यटकों के बीच ग्वालियर और भारत को लेकर ग़लत संदेश जा रहा है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इधर आरोपी राधे गुर्जर को भी पुलिस की भनक लगी तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पड़ाव क्षेत्र से धर दबोचा. ग्वालियर एएसपी अनु बेनीवाल के मुताबिक आरोपी द्वारा एक विदेश महिला के साथ अश्लील टिप्पणी का वीडियो जानकारी में आया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!