सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बैंक के बाहर बुलाकर पीटा
पीड़ित राजेश शर्मा, निवासी ग्राम जमुनिया, ने गौरझामर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल को वह गौरझामर क्षेत्र के एक बैंक में गया था, जहां उसे बताया गया कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उसे बाहर बुला रही हैं।
आरोप है कि जैसे ही वह बैंक के बाहर खड़ी सफेद स्कॉर्पियो के पास पहुंचा, प्रियंका पटेरिया ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित ने अपनी गलती पूछी, तो उसे बताया गया कि वह उनके पिता के खिलाफ काम कर रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
थाने में शिकायत
पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत गौरझामर थाने में दी है। पुलिस ने कहा कि आवेदन प्राप्त हो गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!