V India News

Web News Channel

एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित… उज्जैन के छात्रों का दबदबा!

एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के साथ ही उज्जैन के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न संकायों और कक्षाओं में छात्रों ने स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

12वीं में ज्योति यादव और प्रभा पालीवाल का प्रदर्शन

उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य विभा शर्मा के अनुसार, कक्षा 12वीं के आर्ट संकाय में ज्योति यादव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय की ही प्रभा पालीवाल ने गणित संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया है।

10वीं में आस्था को प्रदेश में छठा स्थान
कक्षा 10वीं के परिणामों में आस्था, पिता राजेंद्र रांका ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा उर्वशी शर्मा को सातवां स्थान मिला, जबकि उत्कृष्ट विद्यालय की सृष्टि श्रीपाल ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।
अन्य विद्यार्थियों ने भी बनाई पहचान
उज्जैन जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा की कल्पना दाबिया ने सातवां स्थान हासिल किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापाखेड़ा की शांति, पिता सीताराम और एम एजुकेशन भाटपचलाना की खुशबू कुमार ने नौवां स्थान प्राप्त किया। सरस्वती स्कूल तराना के महेश गंगा सिंह और कनासिया निवासी यथार्थ भावसार ने दसवां स्थान हासिल किया है।

शिक्षकों और विद्यालयों में उत्साह का माहौल

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यार्थियों की सफलता ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है।