मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित तारपुरा में रामकी एनवायरो कंपनी में भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है। कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस भी गए हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हालांकि प्रशासन ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर ने बताया कि हम घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कंपनी में हुए तीन धमाके
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में रामकी एनवायरो कंपनी में मंगलवार को तीन धमाके हुए। धमाकों की गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई।
घर में रखे बर्तन तक गिर गए
विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी के निकटवर्ती तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने झटके महसूस किए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए।
यही जला था भोपाल गैस कांड का कचरा
रामकी एनवायरो कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल यह कंपनी भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे को जलाने के कारण देशभर में चर्चा का विषय बनी थी। कचरा प्रबंधन और निपटान का कार्य करने वाली इस कंपनी में हुए इन धमाकों ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम कंपनी के अंदर धमाके के वास्तविक कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

More Stories
बच्चों से दूर रहने का दर्द बना कारण? युवक ने सुसाइड से पहले कही दिल दहला देने वाली बात
आंबेडकर जयंती पर Mohan Yadav बोले—समरस समाज के लिए एकजुट होना जरूरी
नारी शक्ति वंदन: भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल, महिलाओं को सम्मान, सीएम यादव भी होंगे शामिल