मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने सागर ताल में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
पारिवारिक कलेश के चलते कूदे थे भाई बहन
बताया जा रहा है यह आत्मघाती कदम उठाने वाले सभी लोग सगे भाई बहन है। जिन्होंने पारिवारिक कलेश के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सामूहिक आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटनास्थल पर 500-500 के नोट बिखरे हुए मिले
इतना ही नहीं पुलिस को मौके पर 500-500 के नोट बिखरे हुए मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। साथ ही कारणों की पुष्टि के लिए पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!