उज्जैन :महाकाल की नगरी उज्जैन में आये दिन बाबा के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची और पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
नंदी के कानों में कही अपनी मनोकामना
बताया जा रहा है कि अंकिता और विक्की सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती अटेंड की। साथ ही नंदी के कानो में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद मंदिर की देहरी से जल अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
हम दोनों पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए
दर्शन के बाद अंकिता लोखंडे ने मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि – हम दोनों पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए। मैं इंदौर से हूं और बचपन से कई बार महाकाल आई हूं लेकिन भस्म आरती का यह पहला अनुभव था। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
दिव्य अनुभव यहां मिला
हम सोशल मीडिया या वीडियो में जो देखते हैं, उससे कहीं अधिक दिव्य अनुभव यहां मिला। बाबा महाकाल की प्रतिमा का तेज, उनकी आंखें और स्वरूप इतना प्रभावशाली है कि मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे शिवजी साक्षात प्रकट हों। उज्जैन बहुत पवित्र और सुंदर स्थान है। बाबा महाकाल को धन्यवाद, जिन्होंने हमें यहां बुलाया।

More Stories
उज्जैन में गरोठ रोड पर हादसा! मिनी बस ने ट्रेक्टर ट्राली को मारी टक्कर एक की मौत!
उज्जैन में ‘महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन, शामिल हुए CM यादव
महाकाल मंदिर में सुरक्षा के लिए CISF की मांग, सांसद ने फिर लिखा पीएम को पत्र!