मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह उज्जैन में सपत्नीक श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजन-दर्शन कर पंचामृत से अभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम यादव ने भगवान शिव के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ भी संवाद किया।
मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने बुधवार रात शहर में ही विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ मंदिर में दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। अब मुख्यमंत्री मुरलीपुरा में आयोजित सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सीएम यादव का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम