इंदौर: मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय आरोपी अमित पिता नवीन चौबे निवासी शालिनी रोड देवास को अहमदाबाद पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अहमदाबाद की महिला प्रोफेसर से शादी के वादा कर 50 लाख रुपए ठगे थे। इसके अलावा उसने मप्र, मुंबई, गुजरात की भी 40 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित खुद को सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताकर विधवा और प्रोफेशनल महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद इमोशनल कहानी सुनाकर भरोसा जीतता और फिर एक्सीडेंट, ईडी छापा और परिवार में बीमारी के नाम पर पैसे ऐंठता था। अहमदाबाद की 33 वर्षीय महिला प्रोफेसर की शिकायत पर 11 मार्च 2026 को सोला हाईकोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था।
प्रोफेसर ने बताया कि वर्ष 2022 में पति की मृत्यु के बाद परिवार में मां और 5 साल की बेटी है। मां ने पुनर्विवाह के लिए उनकी प्रोफाइल मैट्रिमोनियल साइट पर डाला था। नवंबर-दिसंबर 2024 में आरोपी अमित ने संपर्क कर शादी की इच्छा जताई। उसने खुद को अनाथ बताते हुए इमोशनल कहानी सुनाई और विश्वास जीतने की कोशिश की। उसने बताया कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।
खुद को बताया सिविल कॉन्ट्रैक्टर
प्रोफेसर ने बताया कि मेरे जन्मदिन पर 27 फरवरी 2025 को आरोपी अहमदाबाद पहुंचा। खुद को करोड़ों का कारोबारी और इंदौर निगम का सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताया। मुंबई में 18 करोड़ का घर होने का दावा कर शादी का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद आरोपी ने पिता के एक्सीडेंट, मेडिकल इमरजेंसी व इलाज के बहाने 5 लाख रुपए लिए। इसके बाद आरोपी ने बहन की शादी व घर में कैश मिलने का हवाला देकर ईडी छापे की कहानी गढ़ी। निगम के टेंडर पास होने का झांसा देकर 50 लाख रुपए ठगे।

More Stories
इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद के चलते …
सतना में पति से झगड़े के बाद महिला का खौफनाक कदम… पूरे परिवार को
90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप!