मध्य प्रदेश के भिंड और जबलपुर जिले में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात ई‑मेल के जरिए प्रदेश के सभी पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को उड़ाने की धमकी दी गई. यह मेल असिस्टेंट डायरेक्टर, चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, भोपाल को भेजा गया था. घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक‑चौबंद कर दिया गया है.
धमकी भरे मेल में क्या लिखा था?
ईमेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि दोपहर 12:10 बजे “साइनाइड जहरीली गैस के साथ 6 RDX बम धमाके के लिए तैयार हैं” और राज्य के सभी डाकघरों व पासपोर्ट कार्यालयों को तत्काल खाली कराया जाए. मेल के अंत में सांप्रदायिक और राजनीतिक संदर्भों से जुड़ा लंबा संदेश भी लिखा गया, जिसमें तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए कुछ संगठनों और नेताओं पर आरोप लगाए गए थे.
सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप
ईमेल मिलते ही इसकी सूचना तुरंत भिंड प्रशासन को दी गई. इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस-प्रशासन की टीम तत्काल हरकत में आ गई. हनुमान बजरिया स्थित मुख्य डाकघर को संभावित निशाना मानते हुए वहां तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई.
भारी पुलिस बल तैनात, डाकघर कराया खाली
मौके पर एडीएम लक्ष्मी कांत पांडये, एएसपी संजीव पाठक, डीएसपी दीपक तोमर ,कोतवाली टीआई ब्रजेन्द्र सेंगर सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे. करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने डाकघर परिसर को चारों तरफ से घेर लिया. सुरक्षा के लिहाज से डाकघर के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों और आम लोगों को तुरंत बाहर निकालकर परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया.

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!