भोपाल के प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड अमांते के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब इसकी सीईओ रत्नाभा शर्मा को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण सोच और अमांते को एक विशिष्ट प्रीमियम सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया।
रत्नाभा शर्मा को मिला यह सम्मान न सिर्फ अमांते की सफलता की कहानी है, बल्कि महिला नेतृत्व और एंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह उपलब्धि भोपाल के लिए भी गर्व का विषय है और आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों का संकेत देती है।
अभिनेत्री शेफाली शाह ने किया सम्मानित
यह अवॉर्ड एक भव्य कार्यक्रम में दिया गया, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह ने रत्नाभा शर्मा को सम्मानित किया। यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे ब्रांड की सफलता को दर्शाती है। अमांते ने अपनी यूनिक थीम, प्रीमियम सर्विस और शानदार अनुभव के दम पर भोपाल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
टीम वर्क और विजन की जीत
अवॉर्ड मिलने के बाद रत्नाभा शर्मा ने बेहद सादगी से कहा कि यह सम्मान पूरी अमांते टीम की मेहनत का नतीजा है। उनका कहना है कि शुरुआत से ही उनका मकसद लोगों को एक ऐसा अनुभव देना रहा है, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अमांते को देश के दूसरे बड़े शहरों तक ले जाने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खास अनुभव का हिस्सा बन सकें।
प्रीमियम डेस्टिनेशन के रूप में अमांते की पहचान
आज अमांते भोपाल में एक लोकप्रिय प्रीमियम डाइनिंग और सेलिब्रेशन स्पॉट बन चुका है। यहां लोगों को ग्लोबल क्यूजीन, रूफटॉप डाइनिंग, क्लबिंग और कस्टमाइज्ड सेलिब्रेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह सफलता दिखाती है कि अगर विजन साफ हो और टीम मजबूत हो, तो किसी भी शहर से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

More Stories
बुंदेलखंड बनेगा दुनिया का नया ‘चीता डेस्टिनेशन’ | CM ने ‘चीता पुनर्वास’ की आधारशिला!
बैतूल में बवाल! आदिवासियों का फूटा गुस्सा, BJP नेता की पिटाई, पुलिस टीम पर भी पथराव!
भोपाल में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई SUV, 3 की मौत!