बिहार सरकार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान वे पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। रत्नेश कुमार अपने धर्मपत्नी के साथ नंदी हॉल पहुंचे और वहां से बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लिया। नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए रत्नेश कुमार ने अपनी बात की शुरुआत जय श्री महाकाल के जयकारे से की। उन्होंने कहा, “आज प्रभु ईश्वर महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वाभाविक है हम सभी का सौभाग्य है कि नवरात्रि में बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ मिला। हम लोग भावुक हैं, ज्यादा क्या कह सकते हैं, एकदम इमोशनल है। दर्शन बहुत अच्छा हुआ। सब लोग बाबा हम सभी पर कल्याण बनाए रखें, आशीर्वाद बनाए रखें। हम सभी के जीवन में बाबा के आशीर्वाद से सुख-शांति बनी रहे और देश, बिहार और राज्य की सुख-समृद्धि बनी रहे।”
मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फ़लवाडिया ने रत्नेश कुमार का स्वागत और सम्मान किया। वहीं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि महाराज ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन और पूजन किया।

More Stories
उज्जैन में अंगारेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुँचे सीएम मोहन यादव!
महाकाल मंदिर के पास 16 अवैध भवनों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात!
महाकाल की शरण में एक्ट्रेस सिमरत कौर, दर्शन कर लिया आशीर्वाद!