V India News

Web News Channel

क्रूरता की हद! दूसरे के बिस्तर पर सोया छात्र, शिक्षक ने डंडों से पीटा, FIR दर्ज

प्रदेश के उज्जैन में स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक गुरुकुल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र की निर्ममता से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छोटी-सी बात पर दिखाई क्रूरता

जानकारी के मुताबिक छात्र का दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोना शिक्षक को नागवार गुजरा। इसी बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने हरी छड़ी से छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वी

आदर्श वेद विद्यालय का मामला

वायरल वीडियो प्रतिष्ठान के अंतर्गत संचालित आदर्श वेद विद्यालय का बताया जा रहा है। यह संस्थान केंद्र सरकार द्वारा उज्जैन के चिंतामन रोड पर संचालित किया जाता है, जिसके तहत 20 से अधिक आवासीय गुरुकुलों में विद्यार्थियों को वेद शिक्षा दी जाती है।

प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल

घटना सामने आने के बाद भी संस्थान प्रबंधन की चुप्पी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। सचिव वीरूपाक्ष जड्डीपाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, संस्थान से जुड़े अन्य जिम्मेदारों ने भी वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अनुदान आदि पर भी प्रश्नचिह्न

सूत्र बताते हैं संस्थाएं संबद्ध संस्थानों से तो अनुदान ले ही रही हैं, विद्यार्थियों के माता-पिता से भी मोटी रकम लेती हैं। इसके अलावा दानदाताओं से बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री, ऊनी वस्त्र, बरसाती छाते आदि दान में प्राप्त किए जाते हैं। किन पाठशालाओं में अनुदान के अलावा माता-पिता से रुपये व अलग से दान लिया जा रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।