ज्जैन जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राघौ पिपलिया में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के तालाब में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव के अनुसार, रितेश (14) पुत्र पवन राजोरिया और रोहित (15) पुत्र गोवर्धन डोरिया, दोनों निवासी ग्राम राघौ पिपलिया, सोमवार को गांव के तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वे अचानक गहराई की ओर चले गए और पानी में डूबने लगे।
तालाब किनारे खड़े एक अन्य किशोर ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया और तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!