उज्जैन के नागदा रोड स्थित चकरावदा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी के साथ मारपीट और चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक अरुण पिता इंदर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जमालपुरा इंदौर रोड़ चकरावदा-उन्हेल टोल नाके पर नौकरी करता है। बीती रात करीब डेढ़ बजे जब वह टोल पर वसूली की ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान कार में सवार चार लोग आए और गाली देकर बगैर टोल शुल्क दिए बैरियर खोलने को कहा। कर्मचारी ने टोलगेट नहीं खोला तो दो युवक बाहर निकलकर गाली गलौज करने लगे। आवाज सुनकर अरुण बाहर आया और समझाइश देने लगा, लेकिन युवकों ने उससे भी गाली-गलौज की और फिर चारों युवक कार से बाहर निकल आए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे।
इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर अरुण पर हमला कर दिया। चाकू लगने से अरुण जमीन पर गिर गया। इसके बाद चारों युवक कार लेकर फरार हो गए। शोर की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर आए और घायल अरुण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची टोलकर्मी के बयान लेकर केस दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए निकलने का प्रयास कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने उनके वाहन को रोका तो युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी अरुण की पीठ, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और गर्दन पर टांके लगाए गए हैं।

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!