मध्य प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट जानकारी सामने आई है। राज्य शासन के ताजा निर्देशों के अनुसार, इस वर्ष प्रदेश भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शासन के इस सख्त आदेश के बाद छुट्टियों को लेकर बना हुआ असमंजस अब पूरी तरह समाप्त हो गया है।
शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन इस बार राज्य सरकार ने शीतकालीन अवकाश की अवधि को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को शासन द्वारा निर्धारित तिथियों का ही पालन करना होगा। यही कारण है कि इस बार कई मिशनरी स्कूलों ने भी अपने पुराने ‘लंबे अवकाश’ के पैटर्न को बदलते हुए शासन के कैलेंडर को अपनाया है।
सरकारी आदेश के अनुसार मिलेगा विंटर वेकेशन
पूर्व में ये स्कूल अक्सर 23 दिसंबर से ही छुट्टियां घोषित कर देते थे। लेकिन, इस वर्ष उन्हें भी सरकारी आदेश के अनुरूप अपनी समय-सारणी बदलनी पड़ी है। लगातार 5 दिनों की मिलेगी छुट्टी शेड्यूल के अनुसार, एमपी बोर्ड से संबद्ध और सभी सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके तुरंत बाद 4 जनवरी को रविवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस प्रकार, विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
5 जनवरी से रेगुलर लगेंगे स्कूल
अवकाश के बाद सभी स्कूल 5 जनवरी (सोमवार) से अपने नियमित समय पर दोबारा खुलेंगे। समान अवकाश व्यवस्था से मिली राहत शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है। एक समान अवकाश व्यवस्था लागू होने से अलग-अलग बोर्डों और स्कूलों के बीच छुट्टियों को लेकर होने वाला भ्रम दूर हो गया है। विभाग का मानना है कि इससे शैक्षणिक कैलेंडर में अनुशासन बना रहेगा और बच्चों की पढ़ाई पर भी अनावश्यक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!