मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीते हुए सिंगर कैलाश खेर के शो में भगदड़ मचने का मामला सामने आया है। सिंगर के पर्फोर्मस के दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और लोग बैरीकेट तोड़कर सिंगर कैलाश खेर के पास स्टेज तक पहुंच गई। हालत बिगड़ता देख शो को बीच में ही बंद करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कैलाश खेर ने लोगों से शांत रहने की अपील की। लेकिन जब हालत और बत्तर होने लगे तो कैलाश खेर ने लोगों की तुलना जानवरों से कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
“आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं’
शो के दौरान हुए भगदड़ और लोगों के बर्ताव से सिंगर कैलाश खेर इस कदर नाराज हुए की उन्हें स्टेज से ही कहना पड़ा, ‘आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं’, ऐसा न करें. इसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया गया. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इसमें कोई जान-माल की हानि नहीं हुई.
ग्वालियर के मेला मैदान में मची अफरा तफरी
बता दें कि कैलाश खेर यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक दर्शक बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगे और अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि शो को बीच में ही बंद करना पड़ा।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला