बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित ओंकारेश्वर पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से भगवान ओंकारेश्वर की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने भगवान ओंकारेश्वर से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। तो वही एक्ट्रेस के आगमन पर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राजा राव पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया।
दर्शन कर मन अत्यंत पावन और शांत हो गया – कंगना
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि नर्मदा नदी के तट पर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर उनका मन अत्यंत पावन और शांत हो गया है। उन्होंने ओंकारेश्वर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना की।
हेलीकाप्टर से ओंकारेश्वर पहुंची एक्ट्रेस
बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत हेलीकाप्टर से ओंकारेश्वर पहुंची थी। जहां उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा भी की। इस दौरान मंदिर परिसर सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गए थे।
ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकली कंगना रनौत
बता दें, कंगना रनौत देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए विशेष यात्रा पर निकली हैं। अब तक वो 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाया।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!