मध्य प्रदेश के धार में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक थाना प्रभारी का शव होटल के कैमरे में मिला। शव टीआई करण सिंह रावत की है। जो हाल ही में धार ड्यूटी के लिए आए थे और पिछले 8 दिन से होटल में रह रहे थे। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
मोहन टॉकीज की शिवानी होटल में मिला शव
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल का है। जहां आज सुबह होटल कर्मचारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मृतक पुलिसकर्मी हर रोज स्टेशन जाने के लिए सुबह निकल जाते थे, लेकिन जब आज वह सुबह 12 बजे तक होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले, तो होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
रूम का गेट नहीं खुलने पर होटल कर्मचारी ने दी सूचना
मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का जब गेट तोडा तो थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव बेड पर पड़ा मिला। शव के पास खून बिखरा हुआ पाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही कोतवाली पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!