शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने वार्ड क्रमांक 10 में तैनात दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, दरोगा अपने कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी मनीष और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए बदमाशों ने दरोगा पर हमला कर दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
दरोगा ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रीवा में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी!
जादू-टोना के शक में बड़े भाई की हत्या, छोटे भाई समेत सात लोगों पर आरोप
भोपाल में युवती पर चाकू से हमला, बचाने पहुंची बहन भी हुई घायल; आरोपी फरार!