उज्जैन; कार्तिक माह की पहली सोमवारी के मौके पर आज बाबा महाकाल की पहली सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। शाम 4 बजे भगवान महाकाल मनमहेश के रूप में नगर प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी मार्ग से होती हुई रामघाट पहुंचेगी।
क्षिप्रा के जल से होगी पूजा
रामघाट पर मां क्षिप्रा के जल से पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः रामघाट से गुदरी बाजार मार्ग होते हुए महाकाल मंदिर लौटेगी। इस दौरान पूरा उज्जैन भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बाबा महाकाल की सवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सवारी मार्ग की करीब 20 गलियों में फायर एक्सटिंग्विशर कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान और भजन मंडलियां सवारी में शामिल होंगी। इस बार सवारी का मुख्य आकर्षण मंदिर का बैंड रहेगा, जो पहली बार सवारी में शामिल हो रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद के लिए मार्ग पर उमड़ेंगे।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!