मध्यप्रदेश सहित देशभर में गणेश जी की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसको लेकर राजधानी सहित सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। तो वही भोपाल में भी गणेश विसर्जन के लिए 30 प्रमुख स्थानों पर कुंड बनाएं गए है। जहां बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन के माध्यम से विसर्जित किया जाएगा। तो वही छोटी मूर्तियों के लिए सभी घाटों पर अलग से व्यवस्था की गई है।
गणेश पर्व का समापन 6 सितंबर को होगा
बता दें कि हर साल गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी में किया जाता है। इस साल भी विसर्जन का कार्यक्रम 6 सितंबर को किया जाएगा। जहां भक्त धूमधाम के साथ घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। हालांकि इस दौरान प्रसाशन ने लोगों से पूजन सामग्री जलाशय में सीधे ना डालने की अपील है। इतना ही नहीं चार घाट पर पूजन सामग्री के लिए अलग से पात्र रखे गए है। तो वही घाटों पर साफ सफाई, क्रेन ,गोताखोर और बैरिकेडिंग के किए पुख्ता इंतजाम किये गए है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत