मऊगंज : सोशल मीडिया से पहले दोस्ती फिर प्यार और अंत में शादी। इस तरह की अपने कई तरह की कहानी सुनी होगी। लेकिन मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी अंचल पिपराही से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पहले बंधक बनाया फिर डंडे और लात घूसों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया के जरिये हुई दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार युवक युवती की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। इसके बाद 17 अगस्त को युवती ने युवक को मिलने के लिए मऊगंज जिले के पिपराही गांव बुलाया। जिसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को बंधक बनाकर डंडे और लात घूसों से 13 घंटों तक पिटाई की। युवक की हालत जब ख़राब होने लगी तो परिजनों ने उसे झूठे केस में फसाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक ने युवती के परिजनों के खिलाफ नहीं करवाया केस दर्ज
वही मामले की जब पुलिस वालों ने जांच की तब जाकर सच्चाई सामने आई। फ़िलहाल युवक ने युवती के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जानकारी के अनुसार युवक रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। वही युवती पिपराही गांव की रहने वाली है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत