मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली। जिसके चलते 3 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। इस लिस्ट में पहला नाम वरुण कपूर का है। जिसे जेल महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है।
तो वही दूसरा नाम मोहम्मद शाहिद अबसार का है। जिन्हे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) चयन एवं भर्ती, पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई), और संचालक पुलिस अकादमी भौंरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत