मध्य प्रदेश के दमोह में रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जहां शुक्रवार देर रात यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
यह हादसा सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बस क्रमांक MP 21P0786 छतरपुर से यात्रियों को लेकर दमोह की ओर जा रही थी। साठिया घाटी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हीरापुर पुलिस चौकी से प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की।
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में बटियागढ़ निवासी दामोदर सिंह उम्र 30 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दमोह निवासी रमा असाटी का हाथ कट गया। फिलहाल सभी घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वही हादसे के बाद से ड्राइवर फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही हैं।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!