उज्जैन; झारड़ा थाना क्षेत्र के नागपुरा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शकील मोहम्मद नागोरी के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।
थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि फरियादी रोहित राठौर ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि उसका रिश्तेदार अनुराग राठौर, जो कक्षा 6 का छात्र है, ने विद्यालय में हुई एक घटना की जानकारी दी। अनुराग के अनुसार, 11 जुलाई 2025 को स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक शकील नागोरी ने कक्षा में कुछ धार्मिक और ऐतिहासिक चित्रों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। छात्र का यह भी कहना है कि शिक्षक ने इस विषय में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
शिकायत के आधार पर रोहित राठौर व उसके साथी लालचंद विश्वकर्मा ने विद्यालय जाकर स्थिति की पुष्टि की, जहां कथित रूप से एक अधजली तस्वीर बरामद हुई, जिसे बाद में छात्रा वर्षा को सौंपा गया। वर्षा सहित अन्य विद्यार्थियों भोला, कमल और अनुराग ने भी घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। इसके बाद यह मामला संकुल प्राचार्य नवीन गर्ग और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों के संज्ञान में लाया गया।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!