कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दौरान नेपाल की नेता मंजू खांड बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद भी लिया।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मंजू खांड नेपाली कांग्रेस पार्टी की एक नेपाली राजनीतिज्ञ हैं। जो कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने मंदिर पहुंची थीं। बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान उन्होंने निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और उनकी भक्ति में लीन नजर आईं। बताया जाता है कि मंजू खांड वर्तमान में नेपाल की दूसरी संघीय संसद की सदस्य हैं। 2022 के नेपाली आम चुनाव में उन्हें खास वर्ग से आनुपातिक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया था। वह राजनीतिज्ञ बाल कृष्ण खांड की दूसरी पत्नी हैं।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका