मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही एक शादीशुदा महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान पहले दीपक हरियाले नामक एक व्यक्ति से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दीपक ने महिला को अपने झूठे जाल में फंसा लिया और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसे पीड़िता ने धोखा और जबरदस्ती बताया।
पीड़िता का आरोप है कि दीपक ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी