मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां स्कूल में मोबाइल की बैटरी फटने से एक छात्र के हाथ की 3 उंगलियां उड़ गईं। ये हैरान कर देने वाला हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले मच्छी गांव की प्राथमिक शाला में हुआ है।
बताया जा रहा है कि, छात्र को स्कूल के रास्ते में मोबाइल की पुरानी बैटरी पड़ी मिली थी। उसने वो बैटरी उठा ली और स्कूल पहुंचकर खेलते-खेलते वायर जोड़ने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिसने आसपास मौजूद हर किसी को सन्न कर दिया।
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, बैटरी हाथ में होने के कारण छात्र की एक साथ तीन उंगलियों के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं, हाथ में फ्रैक्चर तक आ गया। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। स्टाफ और ग्रामीण बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी