उज्जैन में एक यात्री बस ने बाइक सवार को चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि टक्कर मारने के बाद बस को लेकर भाग रहे ड्राइवर ने गोयला के पास टोल नाके का बैरियर तोड़ दिया।
सीसीटीवी के आधार पर भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
लाइट फिटिंग का काम करके लौट रहे थे घर
घटना उन्हेल रोड भैरवगढ़ पर शनिवार शाम की है। खंडेला गांव के अजय अपने चाचा विष्णु के साथ बाइक पर गांव लौट रहे थे। दोनों आगर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास लाइट फिटिंग का काम करके वापस जा रहे थे। गोयला गांव के पास बीके यादव ट्रेवल्स की एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
एक महीने पहले ही पिता बना था मृतक
दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। विष्णु की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय की पत्नी ने एक महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!