मध्यप्रदेश के सिवनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कुएं की सफाई करने के दौरान 2 मजूदरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर कुएँ की सफाई कर रहे थे। इस दौरान दम घुटने की वजह से देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज क्षेत्र की घटना
यह पूरी घटना सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो मजदूर कुएं में उतरे थे और सफाई कर रहे थे, तभी ऑक्सीजन की कमी की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालांकि इस दौरान मजदूरो ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन मदद पहुंचने से पहले दोनों मजदूरों की मौत हो गई। इधर, पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मामले में आगे की जांच जारी है। यह पूरी घटना झूलेलाल कॉलोनी की है। जहां एक मकान में कुंवा की सफाई करने के दौरान यह हादसा हुआ।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत