उज्जैन; मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर नगर में अनूठी कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नील गंगा सरोवर से शुरू हुई। इसमें महिलाएं और बालिकाएं सिर पर तेल से भरे कलश लेकर चलीं। यात्रा में भगवान शनि देव की पालकी सजी थी। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर यात्रा आगे बढ़ी।
कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वेधशाला के पास चिंतामन मार्ग स्थित श्री शनि शक्तिपीठ मंदिर पहुंची। यहां पूजन के बाद कलश में लाए गए तेल से भगवान शनि देव का महाअभिषेक किया गया। मंदिर के महंत शनि भारती ने बताया कि नगर में यह पहला अवसर है जब शनि जयंती पर महिलाएं और बालिकाएं सिर पर तेल कलश लेकर मंदिर आईं। अभिषेक और पूजन के बाद सभी महिलाओं और बालिकाओं को अपराजिता कवच दिया जाएगा। बता दें शनि शक्ति पीठ पर इन दिनों विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्त शनिदेव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!