इंदौर: कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। इस पर महू से विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। वे भी विजय शाह के समर्थन में उतर गई हैं। उन्होंने कहा कि जो होना था, वह हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार जुबान फिसल जाती है, जिससे गलतफहमी हो जाती है। उषा ठाकुर ने भाजपा संगठन के निर्णयों का समर्थन किया और ट्रेनिंग आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस द्वारा विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर कहा कि कांग्रेस अपना काम करे।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री विजय शाह जब सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दे रहे थे, उस समय मंच पर महू से विधायक उषा ठाकुर भी थीं और वह विजय शाह के बयान पर मुस्कुरा रही थीं। जब उषा ठाकुर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने विजय शाह का समर्थन करते हुए कहा कि जो होना था, वह हो चुका है। उषा ठाकुर ने आगे कहा कि सभी लोग जानते हैं कि किसी की मंशा गलत नहीं थी। किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया होगा। उषा ठाकुर ने कहा कि कभी-कभी बोलते समय गलती हो जाती है। कई बार जुबान फिसल जाती है, जिससे भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था मामला
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर गलत बयानबाजी की थी। जिसके बाद उनका विरोध शुरु हो गया था। विजय शाह के बयान का जबलपुर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।
More Stories
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची पर मचा बवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने राहुल गांधी से की शिकायत!
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार!
विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन! दो विधायक बने ‘भैंस’, अन्य विधायकों ने बजाई बीन…