इंदौर की पलासिया पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करते हुए एक लाख रुपये के नकली नोट के एवज में 4 लाख रुपये देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 लाख रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं और उनसे से पूछताछ की जा रही है.
इंदौर की पलासिया पुलिस के द्वारा लगातार फेसबुक और सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति के द्वारा फेसबुक पर इस बात का जिक्र किया गया कि यदि किसी को एक लाख रुपये के असली नोट के एवज में 4 लाख रुपये के असली नोट चाहिए तो जरूर बताएं. इसके बाद इस पूरे मामले में पलासिया पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले युवक प्रथमेश और उसके एक साथी दीपक जो की महू थाना क्षेत्र का रहने वाला था उसे चिन्हित किया.
40 लाख रुपये के नकली नोट पुलिस ने किए बरामद
पलासिया पुलिस ने ग्राहक बन कर उनसे बात कर डील फायनल की और उन्हें इंदौर में डिलीवरी देने के लिए बुलाया, जैसे ही दोनों युवक इंदौर में डिलीवरी देने के लिए आए तो उनसे से पूछताछ की गई, इस दौरान उनके पास से 40 लाख रुपये के नकली नोट पुलिस ने बरामद किए. वहीं पुलिस ने आठ हजार असली नोट भी बरामद किए हैं.
फिलहाल पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में इस बात की जानकारी दी कि उन्हें यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से ही इस तरह से लोगों को ठगने का आइडिया आया था और पिछले काफी दिनों से वह इस तरह से वारदात को अंजाम दे रहा है. आरोपियों की निशानदेही पर जल्द ही कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस द्वारा की जा रही है.

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला