मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान ने यादव समाज के लिए विवादित बयान दिया था। इसके खिलाफ यादव समाज ने एक दिन पहले चंदेरी में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक को शिवपुरी के बरतूला ग्राम से अशोक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि विधायक भागने की फिराक थे। हालांकि गिरफ्तार करने के बाद पूर्व विधायक को एमपी एमएलए कोर्ट के पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 2 दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बारे यादव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी ललकारते नजर आए थे। जिसके बाद यादव समाज से अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए चंदेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
एफआईआर के बाद किया अरेस्ट
मंगलवार को चंदेरी पुलिस ने पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। हैरत की बात यह रही कि पूर्व विधायक को पुलिस थाने से जब कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। तब उन्हें किसी पुलिस की गाड़ी में नहीं बल्कि पुलिस के अधिकारी अपने निजी लग्जरी वाहन से उन्हें कोर्ट में पेश करने लेकर गए।
एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान पर लगभग 10 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन वह वहां से भाग निकले और फिर उन्हें शिवपुरी जिले के बामोर कला ग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि कुछ लोग इसे पूर्व विधायक का आत्मसमर्पण बता रहे हैं।
More Stories
MP; भोपाल में गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी, 30 प्रमुख स्थानों पर बनाए विसर्जन कुंड!
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!