उज्जैन में वल्लभनगर क्षेत्र का एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नकाबपोश चोर आसानी से बाइक चुराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक चोरी की यह घटना दिनदहाड़े की है।
दरअसल, यह मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है, जहां वल्लभनगर में रहने वाले इंजीनियर संदीप सोलंकी की अपाचे बाइक को दोपहर के समय घर के बाहर से नकाबपोश दो चोर चुरा ले गए। बाइक की कीमत करीब एक लाख चालीस हजार रुपये बताई जा रही है।
संदीप शाम को घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बाहर खड़ी बाइक गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश आसानी से बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। दोपहर करीब 2:40 बजे हुई बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस ने बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, संतों के साथ सिंहस्थ पर किया मंथन; बोले- संत समाज को सही दिशा दिखाते हैं
मोबाइल हैक कर एंबुलेंस चालक के खाते से उड़ाए 2.09 लाख रुपये, तीन दिन में हुए कई ट्रांजेक्शन
उज्जैन पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, किए बाबा महाकाल के दर्शन!