उज्जैन के बड़नगर-भाटपचलाना मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक सवार नाबालिग टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर खून फैल गया। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम राठौरखेड़ी के पास चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल रवाना किया गया।
जांच में सामने आया कि चारों घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया था, जिसमें दो को उज्जैन, एक को नागदा और एक को बड़नगर अस्पताल भेजा गया था।उपचार के दौरान उज्जैन और नागदा भेजे गए तीनों किशोरों की मौत हो गई, जबकि बड़नगर अस्पताल में भर्ती एक किशोर की हालत अब भी गंभीर है। मृतकों में रोहित पिता भीमा चंद्रवंशी (13 वर्ष), दक्ष पिता प्रकाश डोडिया (9 वर्ष), निवासी चिरोलाकलां और कैलाश शामिल हैं।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका