उज्जैन की शिप्रा विहार कॉलोनी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। यहां एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
मृतक की पहचान रमेश मेघवाल (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आगर मालवा के गांव भादवा का रहने वाला था। रमेश पत्नी संगीता और ढाई वर्षीय बच्चे के साथ पिछले एक साल से उज्जैन में रह रहा था।
शुक्रवार को रमेश मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ठेकेदार ने उसे आश्वासन दिया था कि लाइन में करंट नहीं है। करंट लगने से वह झुलस कर नीचे गिर गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई तेजूलाल ने मकान मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!