मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र में गोल ढाबा के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़ागांव थाने में पदस्थ ASI की मौत हो गई है। जबकि उनके साथ होमगार्ड रईश गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। दोनों लोग बड़ा गांव थाने की तरफ जा रहे थे।
बताया जा रहा है टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया यहां पर ASI नाथूराम की मौत हो गई। वहीं पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है, घटना की सूचना पर एसपी मनोहर मंडलोई जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला