V India News

Web News Channel

नेशनल हैराल्ड घोटाला को लेकर उज्जैन में बीजेपी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन!

उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम नेशनल हेराल्ड केस चार्जशीट में आरोपी के रूप में सामने आने के प्रदर्शन करते हुए दोनों का पुतला जलाया। युवा मोर्चा कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने जिस तरह देश के साथ भ्रष्ष्टाचार और शोषण किया, सोनिया और राहुल ने देश का साथ छल किया ,कई मामले है जिसमें उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

वहीँ इंदौर के राजवाड़ा पर भी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।

युवा मोर्चा ने पुतला दहन से पहले राजवाड़ा पर उस पुतले की परिक्रमा करवाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद और राहुल गांधी चोर है के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, पुतले पर चोर मचाए शोर और नेशनल हेराल्ड से जुड़े पोस्टर भी चिपकाए गए।