आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीथमपुर के पास एक बड़ा बस हादसा हो गया जिसमें राजपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी राकेश पटेल ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। तभी जोरदार आवाज सुनाई दी और बस को सड़क से नीचे गिरते देखा। राकेश और उनके परिवार के सदस्यों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थाना मोबाइल की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर भेजा गया।
इस दौरान 108 और हाईवे एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 एंबुलेंस से इंदौर रेफर कर दिया गया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के आगे के हिस्से का पार्ट टूटने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पीथमपुर सेक्टर 1 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी