मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुल से गिरी स्कॉर्पियो
भीषण हादसा चरगंवा थाना इलाके का है जहां सोमती नहर क पुल से तेज रफ्तार स्कोर्पियो नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कोर्पियो गोटेगांव से जबलपुर की ओर जा रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। पुल पर जैसे ही स्कोर्पियो पहुंची तो ज्यादा स्पीड होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और रैलिंग को तोड़ते हुए स्कोर्पियो सीधे नीचे जा गिरी।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी