मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दिल को झकझोर देने वाले दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाले तीनों मासूम एक ही परिवार से थे और आपस भाई बहन थे। घटना के बाद जहां एक तरफ शोकाकुल परिवार का रो रोकर बुरा हाल है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों बच्चों के शव पानी से रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, जहां से अब बच्चों के शव उनके परिजन को सौंप दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये झकझोर देने वाली घटना जिले के मझौली थाना इलाके में आने वाले खुजुरिया गांव में घटी है। हादसे का शिकार होकर जान गवाने वाले तीनों बच्चें रोज की तरह तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ महुआ इकट्ठा करने जंगल गए थे, जहां से लौटते समय नहाने के लिए तालाब में उतर गए। नहाते-नहाते समय अचानक तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। हादसे में डूबने से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला और तीनों मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिये गए हैं। फिलहाल, घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा माहौल बना हुआ है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी