गुजरात के बनासकांठा के डीसा स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में जान गवाने वाले मध्य प्रदेश के हरदा और देवास जिले के सभी 18 लोगों के शव गुरुवार सुबह संदलपुर गांव लाए गए। इसके बाद नेमावर स्थित नर्मदा नदी के तट पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में 9 लोग संदलपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक खातेगांव का रहने वाला था। जबकि, शेष 8 शव हरदा के हैं। हादसे के शिकार सभी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
एमवाय अस्पताल में रखे गए थे शव
शव लेने के लिए बुधवार सुबह खातेगांव के प्रशासनिक अधिकारियों की टीम डीसा पहुंची थी। कागजी खानापूर्ति के बाद सुबह करीब 8.30 बजे 6 एम्बुलेंस में 10 शव को लेकर अधिकारी खातेगांव के लिए रवाना हुए। रास्ते में अधिक ट्रैफिक और लंबी दूरी होने के कारण शव का शाम तक खातेगांव व संदलपुर पहुंचना मुश्किल था। इसके चलते परिजन ने सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। ऐसे में सभी शवों को रात में इंदौर के एमवाय अस्पताल की मर्चूरी में रखवा दिया गया था। अब सूर्योदय होते ही सभी शव संदलपुर और खातेगांव लाए गए। यहां एक दिन पहले से ही अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी थी, जिसके चलते नेमावर में तत्काल ही सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!