एमपी के बड़े बीजेपी नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को वाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज आया। रतलाम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को वाट्सएप पर किसी ने घर से निकलने पर जान चली जाने की धमकी दी। इसके बाद परिवार में हडक़ंप मच गया। तुरंत ही परिजनों ने माणकचौक थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
हिम्मत कोठारी के पुत्र संजय कोठारी उर्फ पप्पू ने माणकचौक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिता हिम्मत कोठारी के फेसबुक पेज पर जो नंबर है उस नंबर पर किसी ने शाम 5.29 पर वाट्सएप किया और धमकी दी। मैसेज में कहा कि घर से बाहर नहीं निकले कोठारीजी, जीवन समाप्त कर दिया जाएगा। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद उसका स्क्रीन शाट लिया और माणकचौक थाने में दिया। माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया मोबाइल नंबरधारी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More Stories
पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित; सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
रीवा में किराए को लेकर महिला और ऑटो चालक में विवाद, चौराहे पर चप्पलों से की पिटाई; वीडियो वायरल
सिविल जज बनीं, लेकिन नौकरी छोड़ चुना वैराग्य का रास्ता, 22 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा