उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज चढ़ाने की परंपरा है। इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से सूर्य चिह्न वाला केसरिया ब्रह्म ध्वज मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं संस्थानों में भी ब्रह्म ध्वज लगाने की परंपरा शुरू की जाएगी। भोपाल में मुख्यमंत्री ने हाल ही में ब्रह्म ध्वज व विक्रम संवत पुस्तक का लोकार्पण भी किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर इस बार मंदिर के मुख्य शिखर पर सूर्य चिह्न वाला केसरिया ब्रह्मध्वज लहराएगा। यह ध्वज प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों व संस्थाओं में भी फहराया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा, भोग आरती और पंचांग पूजा होगी। महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक होगा। विशेष भोग आरती में श्रीखंड, पूरणपोली का भोग लगेगा। गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर पर ध्वज बदलने की परंपरा है। इस बार शिखर के लिए ब्रह्म ध्वज सीएम ने दिया है।
गुड़ी पड़वा पर विशेष आयोजन
गुड़ी पड़वा के दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का अभिषेक नीम मिश्रित जल से किया जाएगा। इसके बाद शिखर पर ब्रह्म ध्वज फहराया जाएगा और विशेष भोग आरती में श्रीखंड व पूरणपोली का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर के नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण की प्रक्रिया संपन्न होगी। पंचांग के अनुसार भी मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान होंगे और पंचांग पूजन किया जाएगा।

More Stories
उज्जैन में लव जिहाद! होटल से हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का जमाल
उज्जैन; निगम कर्मचारी ने अभ्रदता की तो धरने पर बैठे पार्षद, जानें क्या है मामला?
उज्जैन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; कुत्ते को बचाने में एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा, पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर!