उज्जैन; जिला प्रशासन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए एक अनूठी पहल की है। प्रशासन पहली बार दस दिवसीय पुस्तक और गणवेश मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला 28 मार्च से 6 अप्रैल तक हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे स्थित हाट बाजार में लगेगा।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। मेले में विभिन्न अशासकीय विद्यालयों की पुस्तकें और यूनिफॉर्म एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे अभिभावकों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मेले में कुल 30 दुकानें लगेंगी। दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। विक्रेताओं को प्रतिदिन एक हजार रुपए के हिसाब से दस दिन का किराया देना होगा। इच्छुक विक्रेताओं को 26 मार्च को शाम 4 बजे तक शिक्षा विभाग से फॉर्म लेना होगा। भरा हुआ फॉर्म दस हजार रुपए के साथ शाम 5 बजे तक जिला पंचायत में जमा करना होगा।
डीईओ आनंद शर्मा और एडीपीसी गिरीश तिवारी ने सभी पुस्तक और गणवेश विक्रेताओं को मेले में भाग लेने के लिए निर्देशित किया है। यह पहल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में अभिभावकों को राहत देगी।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका