उज्जैन के पास बड़नगर में शनिवार को ड्राप बॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खी ने यहां उपस्थित खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। मधुमक्खी के हमले से शुरुआत में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें बड़नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, शनिवार को बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में अमेच्योर ड्राप बॉल की राष्टीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमे देश भर की 26 टीम भाग ले रही थी। महिला और पुरुषों की टीम शामिल थी। शाम चार बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि भाषण के दौरान कार्यक्रम स्थल के पीछे से आई मधुमक्खियों के झुण्ड ने वहां बैठे मेहमानों और खिलाड़ियों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खी के हमले के बाद कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गई। जिससे घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के पीछे पेड़ पर कई सालों से मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ। कार्यक्रम के दौरान धुआं होने की वजह से मधुमक्खी छत्ते से उड़ी और वह उपस्थित खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। घायलों में एक कोच, 6 खिलाड़ी मुम्बई के और एक खिलाडी उज्जैन की शामिल है।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!