मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवती की आंख में गोली लगने से मौत हो गई। युवती को उसके दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती को उसके दोस्त अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मृतक युवती की शिनाख्त भावना सिंह के तौर पर हुई है जो कि मुरार ग्वालियर की रहने वाली है । पुलिस अब उन युवकों की तलाश कर रही है जो भावना को अस्पताल लेकर आए थे।
घटना शहर के लसूड़िया इलाके की है। पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती जिसका नाम भावना सिंह उसे बीती रात करीब 3.45 बजे कुछ युवक बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसकी आंख में गोली लगी थी, जब अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवकों से घटना के बारे में पूछा तो वो बहना बनाकर भाग गए। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी। जो युवक भावना को अस्पताल लाए थे वो एक चाबी भूल गए थे जिसमें महालक्ष्मी नगर के मकान का पता लिखा था।
पुलिस उस पते पर पहुंची तो वहां शराब की बोतलें और खून बिखरा मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि बीती रात मकान में पार्टी चल रही थी काफी शोर-गुल हो रहा था। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान ही गोली चली है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिनमें कुछ युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!